वर्कआउट के बाद खायें ये आहार
वर्कआउट के बाद वर्कआउट करके हम खुद को फिट और मजबूत बनाते हैं। इसके लिए हम वॉकिंग, वेट ट्रेनिंग, एरोबिक्स, फुटबाल, रनिंग आदि प्रकार के वर्कआउट करते हैं। लेकिन इसमें शरीर से ऊर्जा का ह्रास तो होता ही है साथ ही प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों का भी ह्रास होता है। इसके कारण शरीर में थकान लगती है। इसलिए शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए वर्कआउट के 30 मिनट के अंदर एनर्जी देने वाले आहार का सेवन करना चाहिए। आगे के स्लाइडशो में जानिए उन आहारों के बारे में जिन्हें वर्कआउट के बाद खाना चाहिए। अंडा खायें ऊर्जा का सबसे बेहतरीन स्रोत होता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, जिंक और कोलीन होता है। मांसपेशियों को बढ़ाने वाले भोजन में अंडे का जवाब नहीं। दूसरे खाद्य पदार्थ की तुलना में आप कम अंडे खाकर भी ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन हासिल कर सकते हैं। अंडे का ऑमलेट भी आप खा सकते हैं। एवोकाडो खाइए एक साधारण से एवोकाडों में 20 से अधिक जरुरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसके अलावा एक अवोकाडो में 250 कैलोरी, 10 ग्राम फाइबर और 15 ग्राम मोनोसैच्युरेटेड फैट मौजूद होता है। इसलिए वर्कआउट के ब...