Gym Diet Plan: जिम जाने के बाद डाइट में किन चीजों को करें शामिल? यहां जानें 8 डाइट टिप्स

Highlights
चेरी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है
सैंडविच में कम कैलोरी और हाई प्रोटीन पाया जाता है
ब्राउन राइस न सिर्फ एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा सोर्स है
Gym Diet Plan: फिट रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में जिमिंग और वर्कआउट को शामिल करना चाहिए. यह कहना गलत नहीं होगा कि जिमिंग या वर्कआउट करना अब एक विकल्प नहीं है, यह एक आवश्यकता है. हेल्दी बॉडी (Healthy Body) के लिए मांसपेशियों (Muscles) का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है. कई विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि एक निश्चित मात्रा में शारीरिक गतिविधि आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में आपकी मदद कर सकती है. इसके साथ ही आप अपने वजन को कम करने के लिए भी इसे अपनाते हैं. पुश-अप्स, स्क्वैट्स और ट्रेडमिल पर बिना थके दौड़ना, इनको करने से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान रखना चाहिए. जिमिंग स्टार्ट करने के लिए आपको सबसे पहले कुछ स्ट्रेचिंग व्यायाम करना चाहिए. वर्कआउट (Heavy Workout) के बाद क्या खाना जरूरी है, जिससे आपकी बॉडी फिट (Fit Body) हो और मसल्स बिल्ड होती रहे हैं. इस दौडती भागती जिंदगी में फिट रहना ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होती है लेकिन फिट रहने के लिए सही एक्सरसाइज और सही डाइट बेहद जरूरी है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि फिट रहने के लिए आप कैसी डाइट का सेवन करें.जो आप खाते हैं वह आपके वर्कआउट के बाद मांसपेशियों के लिए लाभदायक माना जाता है. एक्सरसाइज करने के बाद रिकवरी फूड्स बहुत जरूरी माने जाते हैं. पोषण विशेषज्ञ अंजू सूद के अनुसार, किसी को अपने वर्कआउट के आधे घंटे के भीतर प्रोटीन युक्त भोजन करना चाहिए और अगर किसी को टोन अप रहना है, तो कार्ब्स से बचना चाहिए. बहुत से लोगों को लगता है कि वर्कआउट के बाद वो कुछ भी फैट वाले फूड्स का सेवन कर सकते हैं. तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. सिर्फ ट्रेडमिल पर घंटों दौड़ लगाने से कुछ नहीं होने वाला. आपको एक्सरसाइज के साथ−साथ एक नजर अपने खाने पर भी घुमानी होगी. आमतौर पर लोग बॉडी बिल्डिंग के लिए सप्लीमेंटस आदि का सहारा लेते हैं, लेकिन यदि आपकी डाइट अच्छी हो तो आपको इन सप्लीमेंट्स की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. तो चलिए हम आपको बताते हैं वर्कआउट के बाद डाइट में क्या करें शामिल. 1. सैंडविचः
सैंडविच में कम कैलोरी और हाई प्रोटीन पाया जाता है, जो आपके हेल्थ के लिए अच्छी मानी जाती है, सैंडविच भरने के लिए ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का इस्तेमाल करें.


2. अंडेः
अंडे न सिर्फ प्रोटीन का एक अच्छा माध्यम है, बल्कि इससे आपकी मसल्स ग्रोथ में भी काफी मदद मिल सकती है. वेजीटेबल स्टफ आमलेट वर्कआउट के बाद टेस्ट व न्यूट्रिशन का एक अच्छा कॉम्बिनेशन साबित हो सकते हैं.3. एवोकैडोः
एवोकैडो आपको विटामिन बी प्रदान करता है, जिसके कारण आपको कार्बोहाइडेट व प्रोटीन से मेटाबॉलिज्म में मदद मिलती है. इसलिए आप एक्सरसाइज के बाद कुछ स्लाइस एवोकैडो की लें सकते हैं.

Comments