covid vaccine side effects
Covid Vaccine Side Effects एक्सपर्ट्स का कहना है कि आमतौर पर सभी वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स होते हैं और सभी सेहत के लिए बुरे नहीं हैं। वैक्सीन के बाद कुछ साइड-इफेक्ट का अनुभव होता है जिसका मतलब है कि आपका इम्यून सिस्टम वायरस से लड़ने के लिए तैयार हो रहा है।Side Effects: दुनियाभर में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन ड्राइव तेज़ी से चल रही है। इस वक्त भारत में लाखों लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। हालांकि, अब भी ऐसे कई लोग हैं जो वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स के डर से इसे नहीं लगवाना चाहते हैं। जबकि मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि आमतौर पर सभी वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स होते हैं, और ये सभी सेहत के लिए बुरे नहीं हैं। वैक्सीन लगने के बाद कुछ साइड-इफेक्ट का अनुभव होता है, जिसका मतलब होता है कि आपका इम्यून सिस्टम वायरस से लड़ने के लिए तैयार हो रहा है।
वैक्सीनेशन के साइड-इफेक्ट्स क्या चिंताजनक हैं?
किसी भी वैक्सीनेशन को लगवाने के बाद साइड-इफेक्ट्स आमतौर पर दिखते ही हैं। ये साइड-इफेक्ट्स हल्के या हल्के से थोड़े ज़्यादा हो सकते हैं, जो 2-3 दिनों में अपने आप ठीक भी हो जाते हैं। हमें ये समझने की ज़रूरत है कि ज़्यादातर साइड-इफेक्ट्स का मतलब ये होता है कि हमारा इम्यून सिस्टम वायरस के खिलाफ प्रतिक्रिया दे रहा है और भविष्य में हमारे शरीर को कोविड संक्रमण को पहचानने और उससे लड़ने में मदद मिलेगी।
सर्दी, बुखार, सिर दर्द, थकान और मांसपेशियों में दर्द यह कोरोनावायरस वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स हैं।कोविड-19 वैक्सीन के यह साइड इफेक्ट्स दिख रहे हैं तो इसका मतलब की वैक्सीन अपना काम कर रही है।महिलाओं में कोविड-19 वैक्सीन का असाधारण साइड इफेक्ट देखा जा रहा है।
भारत अभी कोरोनावायरस की दूसरी लहर से गुजर रहा है जो बहुत खतरनाक माना जा रहा है। हर दिन कोरोनावायरस के दर्ज हो रहे मामले रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। लोगों को कोरोनावायरस का डर सता रहा है वहीं जानकार यह सलाह दे रहे हैं कि लोग जल्द से जल्द कोरोनावायरस वैक्सीन लगवाएं। इसी बीच यह खबर आ रही है कि जो लोग कोरोनावायरस वैक्सिंग लगवा रहे हैं वह साइड इफेक्ट्स का शिकार हो रहे हैं।
जानकारों का मानना है कि बुखार, सर्दी, सिर दर्द, थकान और मांस पेशियों में दर्द कोरोनावायरस वैक्सीन के कुछ आम साइड इफेक्ट्स हैं। जिन लोगों में यह साइड इफेक्ट्स दिख रहे हैं ऐसा माना जा रहा है कि उन लोगों में कोरोनावायरस वैक्सीन का असर अच्छी तरह से हो रहा है। वहीं कुछ ऐसी खबरें भी सुनने में मिली हैं कि महिलाओं के अंदर कोरोनावायरस वैक्सीन का साइड इफेक्ट असाधारण है।
Comments
Post a Comment