aloevera ke fayade (एलोवेरा के फायदे )
एलोवेरा के ये फायदे
एलोवेरा के ये फायदे

विटामिन और मिनरल्स का खजाना
एलोवेरा जूस में हमारे शरीर के लिए आवश्यक विटामिन, खनिज-लवण और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। एलोवेरा जूस में विटामिन डी को छोड़कर बाकी सारे विटामिन प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसे आप आंवला, गिलोय, तुलसी और करेले के जूस के साथ मिलाकर पी सकती हैं।
पाचन संबंधी गड़बड़ियों से छुटकारा
अगर आप एसिडिटी, गैस, अपच की समस्या से पीड़ित हैं, तो फिर नियमित तौर पर एलोवेरा जूस पिएं। इससे पाचन क्षमता दुरुस्त होने के साथ-साथ कब्ज की शिकायत भी दूर होगी। एलोवरा को अपने आहार में किसी भी रूप में शामिल करने से भूख न लगने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसे नियमित रूप से पीने से वजन भी नियंत्रित रहता है।
विषैले पदार्थों से छुटकारा
दिन भर आपका पेट भारी-भारी सा लगता है या फिर मुंह में कड़वाहट रहती है, तो सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में दो चम्मच एलोवेरा जूस मिलाकर पिएं। एलोवरा का नियमित तौर पर सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। एलोवेरा शरीर के उन अंगों को दुरुस्त रखने में मददगार साबित होता है, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं।
खून की कमी होगी दूर
अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं, तो एलोवरा को नियमित तौर पर अपने आहार का हिस्सा बनाएं। एलोवेरा जूस पीने के अलावा आप इसकी सब्जी बनाकर भी खा सकती हैं। अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा है, तो आप इसकी पत्तियों से निकालकर ताजे गूदे का इस्तेमाल कर सकती हैं। एलोवेरा के सेवन से पाचन क्षमता ठीक होने के साथ-साथ पित्त की नली, पित्त की थैली व लिवर में हुई किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से भी निजात मिलती है।
खूबसूरती से जुड़ी समस्याओं का अंत
एलोेवेरा जूस बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के साथ-साथ त्वचा को बेदाग और मुलायम बनाए रखने में मददगार साबित होता है। अगर त्वचा पर जले हुए का निशान है या सनटैन हो गया है, तो उस पर नियमित रूप से एलोवेरा जेल लगाएं। दाग भी हल्का हो जाएगा और प्रभावित हिस्सा मुलायम भी हो जाएगा। नियमित तौर पर एलोवेरा जूस पीने से और बालों में एलोवेरा जेल लगाने से बालों का झड़ना तो कम होता ही है, बाल घने भी होते हैं।
Comments
Post a Comment