गाजर के फायदे gajar ke fayade

        गाजर के फायदे

1.आंखों के लिए

गाजर आंखों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसका नियमित सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज करने में मदद मिलती है। गाजर विटामिन-ए से भरपूर होती है और विटामिन-ए आंखों के लिए जरूरी पोषक तत्व है। ऐसे में रोजाना गाजर का सेवन करने से शरीर में विटामिन-ए की कमी नहीं होती। आपको बता दें कि विटामिन-ए प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर को मुक्त कणों से बचाकर रखता है (3)। आंखों के लिए गाजर को पकाकर खाने की तुलना में कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद माना गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, गाजर में मौजूद कैरोटीन नामक तत्व रात में कम दिखने की समस्या से निपटने में मदद करता है (4)। ऐसे में, अगर किसी को रात में कम दिखने की समस्या है, तो उसे अपने आहार में गाजर शामिल करनी चाहिएगाजर हृदय के मरीजों के साथ-साथ उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। यह खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर हार्ट अटैक के जोखिम को कम करती है। गाजर का रस तनाव को कम करता है, जिससे हृदय भी स्वस्थ बना रहता है। गाजर शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का काम भी करती है, ताकि शरीर इन बीमारियों से लड़ सके (5)।

3. दांतों के लिए

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए भी गाजर खाने की सलाह दी जाती है। कच्ची गाजर खाने से मसूड़े साफ रहते हैं और प्लाक की समस्या नहीं होती। इसके अलावा, गाजर कैविटी और मुंह की दुर्गंध को भी दूर करने का काम करती है। गाजर एंटीमाइक्रोबियल गुणों से समृद्ध होती है (6), इसलिए यह मुंह के बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है। अगर आप स्वस्थ दांत चाहते हैं, तो गाजर का सेवन जरूर करें।

4. कैंसर से बचाव

अध्ययनों से पता चला है कि गाजर कैंसर के खतरे को कम कर सकती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि गाजर पॉली-एसिटिलीन, एंटीऑक्सीडेंट व फालकैरिनोल से भरपूर होती है, जो कैंसर से लड़ने का काम करते हैं। गाजर कैंसर कोशिकाओं को विकासित होने से रोकती है (7)। एक अध्ययन के अनुसार, गाजर का नियमित सेवन गैस्ट्रिक कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है (8)।

5. पाचन में मददगार

गाजर फाइबर का अच्छा स्रोत है, जिससे आपको मल त्यागने में कठिनाई नहीं होती। गाजर पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करती है। इसकी मदद से भोजन अच्छी तरह पचता है (9)। यही कारण है कि कब्ज और एसिडिटी में भी गाजर फायदा पहुंचाती है। ऐसे में, पाचन के लिए आप रोजाना गाजर का जूस पी सकते हैं या फिर गाजर खा सकते हैं।

7. एजिंग से बचाव

गाजर में बीटा-कैरोटीन नामक तत्व पाया जाता है (11), जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से रोकता है, जिससे चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां पड़ने की आशंका कम हो जाती है। गाजर में मौजूद कैरोटीनॉयड और विटामिन-ए भी एंटी एजिंग का काम करते हैं (12)।

8. हड्डी का स्वास्थ्य

गाजर में कैल्शियम भी पाया जाता है, जो स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी है। हमारा शरीर लगातार हड्डियों से कैल्शियम की छोटी मात्रा को हटाता है और इसे नए कैल्शियम से बदलने का काम करता है। अगर शरीर हड्डियों से अधिक कैल्शियम निकाल लेता है, तो शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और उनके टूटने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए, शरीर में कैल्शियम की मात्रा बनी रहनी जरूरी है, जिसके लिए आप गाजर का सेवन कर सकते हैं (13)।

9. इम्यून सिस्टम

गाजर विटामिन-सी से समृद्ध होती है। विटामिन-सी को इम्यून बूस्टर के तौर पर जाना जाता है, जिसकी कमी से आपका शरीर कई बीमारियां की चपेट में आ जाता है। शरीर में विटामिन-सी की मात्रा बरकरार रखने के लिए आप रोजाना गाजर का सेवन कर सकते हैं। विटामिन-सी के अलावा गाजर विटामिन-बी6 से भी समृद्ध होती है (14), जो प्रतिरक्षा प्रणाली में बायोकेमिकल रिएक्शन (कोशिका में एक अणु का दूसरे अणु में परिवर्तित होना) को सपोर्ट करती है।

10. मासिक धर्म के दौरान सहायक

गाजर का जूस महिलाओं के लिए फायदेमंद है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, गाजर में फाइटोएस्ट्रोजन नामक तत्व पाया जाता है, जो मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को कम करने का काम करता है। इसके अलावा, गाजर रजोनिवृत्ति के बाद भी महिलाओं की मदद करती है, क्योंकि यह हॉट फ्लैशेस और रजोनिवृत्ति के लक्षणों को स्थिर करने का काम करती है (15)।

11. मधुमेह

मधुमेह के मरीजों के लिए गाजर फायदेमंद हो सकती है। गाजर में बीटा-कैरोटीन नामक तत्व पाया जाता है, जो डायबिटीज के जोखिम को कम कर सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, बीटा-कैरोटीन से ब्लड शुगर नियंत्रित हो सकता है (16)।

त्वचा के लिए गाजर के फायदे 

Comments