alu k fayade आलू के फायदेफायदे

        आलू के  फायदे

आलू की गिनती एक स्वादिष्ट और पौष्टिक खाद्य पदार्थ में की जाती है। यह न सिर्फ पेट भरने करने का काम करता है, बल्कि इसमें मौजूद औषधीय गुण शारीरिक तकलीफों को दूर करने का काम भी कर सकते हैं। यह फाइबर और पोटैशियम से भरपूर होता है (1)। कब्ज व मोटापे जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में फाइबर काम करता है और पोटैशियम शरीर में तरल को संतुलित करने का काम करता है (2)। नीचे जानिए कि आलू के गुण किस प्रकार स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।
      आलू में पोटैशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने का काम कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, पोटैशियम युक्त भोजन का सेवन करने से रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है और रक्तचाप से जुड़े हृदय रोगों के जोखिम से बचा सकता है (1), (6)।

2. रक्तचाप

रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी आलू अहम भूमिका निभा सकता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि आलू पोटैशियम से समृद्ध होता है और पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। इसके अलावा, आलू में मौजूद फाइबर रक्तचाप से पीड़ित मरीजों में हाइपरटेंशन के प्रभाव को कम कर सकता है (1), (6), (7)।

रक्तचाप का एक कारण कोलेस्ट्रॉल भी है और आलू कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है। इस प्रकार आलू रक्तचाप को नियंत्रित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है शरीर के रक्तचाप को नियंत्रित करने में विटामिन-सी की भूमिका भी देखी जा सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन-सी युक्त सप्लीमेंट्स एसबीपी और डीबीपी (सिस्टोलिक और डायस्टोलिक रक्तचाप) को कम करने का काम कर सकते हैं। हालांकि, रक्तचाप पर विटामिन-सी के प्रभाव को बेहतर तरीके से जानने के लिए और शोध की आवश्यकता है (1) (9)।

3. हड्डी स्वास्थ्य

हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए भी आलू के फायदे देखे जा सकते हैं। आलू मैग्नीशियम से समृद्ध होता है, जिसे हड्डियों के लिए जरूरी पोषक तत्वों में गिना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, मैग्नीशियम हड्डियों के संरचनात्मक विकास (structural development) में मदद कर सकता है (10)।

आलू में हड्डियों के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व कैल्शियम भी पाया जाता है। हड्डियों के विकास और मजबूती के लिए कैल्शियम सबसे अहम भूमिका निभाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, शरीर में कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है, जिससे हड्डियां कमजोरी और नाजुक हो जाती हैं। इसके अलावा, कैल्शियम की कमी हड्डियों के विकास को रोकने के साथ-साथ फ्रैक्चर का कारण बन सकती हैं। शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए आप आलू को दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं 

कैंसर

आपको जानकर हैरानी होगी कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के लिए भी आलू के फायदे देख जा सकते हैं। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि आलू कोलेस्ट्रॉल से मुक्त होता है और एक रिपोर्ट के अनुसार कोलेस्ट्रॉल शरीर में कई प्रकार के कैंसर का कारण बन सकता है 

आलू के गुण पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए भी देखे जा सकते हैं। जैसा कि हमने पहले बताया कि आलू फाइबर से समृद्ध होता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं पर प्रभावी रूप से काम करता है। फाइबर एक जरूरी पोषक तत्व है, जो पाचन को बढ़ावा देता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने का काम करता है (17)।

इसके अलावा, आलू विटामिन-बी समूह के नियासिन (विटामिन बी-3) तत्व से भी समृद्ध होता है। नियासिन पाचन तंत्र को नियंत्रित करने का काम कर सकता है (18)।

6. किडनी स्टोन

किडनी स्टोन को बाहर निकालने में भी आलू के फायदे देखे जा सकते हैं। आलू पोटैशियम का अच्छा स्रोत है और एक रिपोर्ट के अनुसार पोटैशियम की मदद से पथरी को ठीक किया जा सकता है (19)। इसके अलावा, आलू में मौजूद फाइबर भी किडनी स्टोन को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, महिलाओं में मेनोपॉज के बाद फाइबर का सेवन किडनी स्टोन के विरुद्ध सुरक्षात्मक भूमिका अदा कर सकता है (20)।

7. स्कर्वी

स्कर्वी एक चिकित्सकीय स्थिति है, जो शरीर में विटामिन-सी की कमी के कारण होती है। विटामिन एक जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर में कोलेजन (त्वचा, रक्त धमनियों और कार्टिलेज में पाया जाने वाला एक प्रोटीन) के निर्माण के लिए आवश्यक है। आलू विटामिन-सी से समृद्ध होता है, जो शरीर में विटामिन-सी कमी को पूरा कर स्कर्वी जैसे रोग से बचा सकता है (1), (21)।

8. डायरिया

डायरिया की स्थिति में भी आलू फायदेमंद हो सकता है। आलू में जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो डायरिया के रोकथाम में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, जिंक का ओरल सप्लीमेंट एक्यूट डायरिया (जो तीन से पांच दिनों तक बना सकता है) को रोकने का काम कर सकता है। एक वैज्ञानिक रिसर्च में भी इस बात की पुष्टि की गई है कि एक्यूट डायरिया को रोकने के लिए जिंक ओरल सप्लीमेंट का प्रयोग किया जा सकता है (1), (22)।

इसके अलावा, आलू सोडियम और पोटैशियम से भी भूरपूर होता है, जो प्रभावी इलेक्ट्रोलाइट हैं। ये डायरिया के दौरान शरीर में तरल को नियंत्रित करने का काम करते हैं (1), (23)।

9. करता है सूजन कम

आलू के फायदे यहीं खत्म नहीं होते। सूजन की स्थिति में शरीर को आराम देने के लिए भी आलू का प्रयोग किया जा सकता है। यहां आलू के छिलकों की भूमिका देखी जा सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, आलू और आलू का छिलका एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होता है, जो सूजन को कम करने का काम कर सकता है 

Comments